अजमेर में सब्जी खरीदने पहुंचे लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Ajmer lockdown

अजमेर। अजमेर में लाॅकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा दी गई आंशिक छूट पर बाजार में निकले लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। बता दें कि इस सयम कोरोना वायरस को लेकर देश में लाॅकडाउन है जिस दौरान सरकार ने प्रशासन को आंशिक छूट देने के निर्देश दिए है लेकिन इस दौरान बाहर निकले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आए।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के अजमेर में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आंकड़ा 114 पहुंच चुका है। लेकिन अजमेर में कफ्र्यू के दौरान लोंगिया क्षेत्र में प्रशासन की अनुमति पर सब्जी विक्रय के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकजुट हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस भी व्यवस्था को संभाल नहीं सकी।