बीजेपी की सदस्यता लेकर के बाद पहली बार बुरहानपुर पहुंचीं सुमित्रा कास्डेकर

Sumitra Kasdekar burhanpur

बुरहानपुर। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने और कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सुमित्रा कास्डेकर बुरहानपुर पहुंची जहां उनके साथ सांसद नंदकुमार चौहान और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस भी मौजूद रहीं। बुरहानपुर में प्रेसवार्ता लेने के बाद सुमित्रा कास्डेकर खकनार दौरे पर पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं।

  • बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद पहली बार दौरा
  • कमलनाथ सरकार में एक भी काम नहीं हुआः कास्डेकर
  • भाजपा में शामिल होकर खुशी हैः कास्डेकर
  • सांसद नंदकुमार चौहान सहित जिले के नेता मौजूद

बीजेपी नेत्री, सुमित्रा कास्डेकर बोलीं कि जिले में हाॅस्पिटल की मांग सहित कई काम को लेकर कमलनाथ सरकार में प्रयास किए लेकिन 15 माह में एक भी काम नहीं हुआ जिसके कारण भाजपा का दामन थामा। हालांकि भाजपा में शामिल होकर खुशी जाहिर की।