आलोट में पत्रकार से बहस मामला, कृषि अधिकारी का जमकर विरोध

alot congress patrakar sangh

आलोट। रतलाम जिले के आलोट में कृषि अधिकारी द्वारा पत्रकार से खबर चलाने को लेकर किए गए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, बता दें कि पत्रकार के समर्थन में किसान संघ सहित कांग्रेस भी अब मैदान में उतर चुकी है। हाल ही में पत्रकार संघ ने कालूखेड़ा पुलिस थाना पहुंचकर कार्यवाही की मांग की है तो वहीं आलोट में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कृषि अधिकारी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है, जबकि 7 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

  • पत्रकार से खबर चलाने पर की थी बहस
  • कृषि अधिकारी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग
  • कांग्रेस पार्टी और किसान संघ ने किया समर्थन
  • पत्रकार संघ और कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन