Jabalpur lockdown

दो एम्बुलेंस में भरी पाई गई शराब, जबलपुर की तिलवारा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

जबलपुर। कोरोना की महामारी के दौरान मरीजों की सेवा में लगी एम्बुलेंस के माध्यम से शराब तस्करी होने का मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जबलपुर की तिलवाराघाट थाना पुलिस ने शराब से भरी दो एम्बुलेंस को अपने कब्जे में लिया है जिसमें सैकड़ो लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके से एक आरोपी को गिफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तिलवाराघाट थाना पुलिस ने जोतपुर और रामनगरा से एम्बुलेंस को पकड़ा है।

  • लाॅकडाउन का फायदा उठा रहे शराब तस्कर
  • एम्बुलेंस से कच्ची शराब भरी पाई गई: पुलिस
  • एम्बुलेंस में शराब की तीन बोरी पाई गईं: पुलिस
Back To Top