जबलपुर में रंग पंचमी पर व्यापारियों ने निकाली जागरूकता रैली

jabalpur rangpanchmi

जबलपुर। रंग पंचमी के अवसर पर जबलपुर में व्यापारियों ने रैली निकालकर जहां एक ओर एक दूसरे को गुलाल लगाकर त्यौहार मनाया तो वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लापरवाही ना बरतने को लेकर जागरूक भी किया। बता दें कि ढोल नगाड़े बजाते हुए व्यापारियों की रैली दुकानों पर पहुंची जहां गुलाल लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग सहित सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील भी व्यापारियों ने की।

  • व्यापारियों ने गुलाल लगाकर की पुष्प वर्षा
  • व्यापारियों से सुरक्षित रहने की अपील की गई