फूलसिंह बरैया के खिलाफ जबलपुर ब्राह्मण मंच ने सौंपा ज्ञापन

jabalpur brahman manch

जबलपुर। मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है तो वहीं भांडेर से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया द्वारा सवर्णों के खिलाफ दिए गए भाषण के विरोध में जबलपुर के ओमती थाने पहुंचे सवर्णों नें फूल सिंह बरैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

  • सवर्णों के खिलाफ भाषण देने पर हो रहा विरोध
  • भांडेर से कांग्रेस प्रत्याशी है फूल सिंह बरैया
  • जबलपुर ब्राह्मण मंच ने एफआईआर की मांग की
  • जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगीः पुलिस

ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष अमित खम्परिया ने बताया कि उपुचनाव के दौर में भांडेर कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा सवर्णों के खिलाफ भाषण दिया गया है जिसका विरोध करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई, वहीं पुलिस ने जांच कराने के बाद कार्रवाई की बात कही।