एक बाइक पर 7 लोग सवार, लाॅकडाउन में घर वापसी

lockdown umaria

उमरिया। छत्तीसगढ़ में मजदूरी के लिए गया एक परिवार लाॅकडाउन के दौरान मजदूरी नहीं मिलने पर एक बाइक पर सवार होकर अपने गृह गांव लौटता देखा गया। बता दें कि 5 बच्चे और पति पत्नी यानी कुल 7 लोग एक बाइक पर सवार होकर उमरिया से होते हुए अपने घर की ओर जाते देखे गए। दरअसल कोरोना के कारण देश में 17 मई तक लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिस दौरान काम नहीं मिलने के बाद कारण पलाया किए हुए मजदूर अब अपने घर वापस लौट रहे हैं। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली से कटनी जिले के ढीमरखेड़ा जा रहे रज्जन यादव अपने परिवार के साथ बाइक पर जाते देखे गए।

रज्जन यादव ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ हाटी गांव में मजदूरी के लिए गए थे जहां लाॅकडाउन के बाद काम नहीं मिलने पर शासन से अनुमति लेने के बाद पत्नी व बच्चों सहित बाइक पर ही घर के लिए रवाना हो निकले।