दतिया में ‘FIR आपके द्वार’ का शुभारंभ

datia sp office

दतिया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा FIR आपके द्वार सुविधा का शुभारंभ किया गया है। बता दें कि लाॅकडाउन के दौरान पीड़ितों को थाने ना जाकर घर पर ही एफआईआर कराने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा यह पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड ने बताया कि 11 जिलों को चुना गया है जिसमें दतिया जिले से कोतवाली एवं बड़ोनी थाना चुना गया है। वहीं शुभारंभ के लाइव प्रसारण के दौरान दतिया पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड, एएसपी आरडी प्रजापति भी मौजूद रहे।