depalpur municipal

देपालपुर नगर परिषद ने काटे तीन अवैध कनेक्शन

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर में नगर परिषद की पेयजल पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जुड़े होने की जानकारी मिली है जिसके बाद नगर परिषद द्वारा अवैध कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की। दरअसल मामला देपालपुर के वार्ड 7 का है जहां पानी नही पहुचने पर जब नगर परिषद के कर्मचारियों ने जांच की तो पता चला कि इस पाइप लाईन में तीन कनेक्शन अवैध तरीके से जुड़े थे जिनको काट दिया गया।

देपालपुर सीएमओ, चन्द्रशेखर सोनिस ने बताया कि कुछ घरों में पानी नहीं आने की सूचना मिली थी जिस दौरान जांच में पता चला कि तीन नल कनेक्शन अवैध रूप से जुड़े थे जिसके बाद अवैध कनेक्शन को काटकर चालानी कार्यवाही की जाएगी। हालांकि अवैध कनेक्शन की तलाश भी करने की जानकारी दी गई।

Back To Top