जबलपुर केंद्रीय जेल के नई बैरिको के लिए दिए पंखे

जबलपुर। केंद्रीय जेल के लिए कैंट विधायक अशोक रोहाणी द्वारा भीषण गर्मी के दौरान कैदियों को राहत देते हुए पंखों का वितरण किया है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जेल के नई बैरिको का निर्माण हुआ है जिसमें पंखों की कमी को देखते हुए जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार की सूचना पर कैंट विधायक अशोक रोहाणी द्वारा पंखे उपलब्ध कराए गए।

जानकारी के मुताबिक माँ वैष्णो देवी यात्रा समिती संस्था के माध्यम से 31 पंखों को केंद्रीय जेल पहुँचकर जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार को सौंपा गया। हालांकि इस सुविधा से भीषण गर्मी में कैदियों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

You May Also Like

More From Author