धार। जिले में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर एक साथ 7 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बता दें कि मध्य प्रदेश के धार जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का ग्राफ एक बार फिर बढ़ा है।
इंदौर मेडिकल काॅलेज द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में धार जिले में एक बार फिर 7 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले है जिनमें से एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट रिपीट पाॅजिटिव आई है।
बता दें कि हाल ही में आए 7 कोरोना पाॅजिटिव में से 5 महिलाएं है जबकि दो पुरूष मरीज शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इन मरीजों में से 2 मरीज पट्ठा चैपाटी जबकि 5 मरीज धरमपुरी के निवासी हैं।
