Damoh Corona UPdate

दमोह में पहला कोरोना पाॅजिटिव केस

दमोह। मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है जिसने अब दमोह जिले को भी चपेट में ले लिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश का दमोह जिला अभी तक ग्रीन जोन में था लेकिन अब जिले से एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाया गया है जिसकी पुष्टि दमोह सिविल सर्जन द्वारा की गई है।

जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा गांव से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। जाकनारी के मुताबिक यशवंत पटेल नामक व्यक्ति के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद प्रशासन द्वारा सुरक्षा के एहतिहात बरते गए जबकि मरीज को आइसोलेट करते हुए संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

Back To Top