दतिया जिले में तीन कोरोना पाॅजिटिव, अहमदबाद से लौटे थे मजदूर

datia corona positive

दतिया। जिले में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जिसकी पुष्टि उदयपुरिया स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की गई है। बता दें कि तीन और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद अब दतिया जिले के कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 4 हो गया है।

दरअसल दतिया के सेवढा अंतर्गत सिरसा गांव से तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, जिसके बाद सभी को आइसोलेट करते हुए संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर सेम्पलिंग की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी मरीज अहमदबाद से अपने घर लौटे थे जिनमें दो नाबालिग जबकि एक महिला शामिल है, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।