लाॅकडाउन में ‘खजुराहो रसोई’ सेवा के 49 दिन पूरे

Khajuraho rasoi lockdown

खजुराहो। कोरोना वायरस के चलते जिस तरह देश दुनिया में हालात निर्मित हुए इसी के तहत पर्यटन नगरी खजुराहो में इन हालातों में पीड़ित मानव की सेवा के उद्देश्य से समाजसेवी योगेंद्र सिंह चंदेल व उनकी टीम द्वारा खजुराहो रसोई के नाम से लगभग 1 हजार भोजन पैकेट हर दिन वितरित किराए जा रहे हैं, जिस सेवा को लगभग 50 दिन पूरे हो चुके हैं।

विपरीत परिस्थितियों में जब जरूरतमंद लोग, मदद की आस लगाए बैठे हैं इसी समय में योगेंद्र सिंह चंदेल द्वारा संचालित खजुराहो रसोई की सेवा खजुराहो सहित आसपास के पूरे क्षेत्रों में लोगों के लिए सराहना की पात्र बन चुकी है।