दमोह में दो और कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या हुई 11

damoh corona update

दमोह। जिले में दो और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जिसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ तुलसा ठाकुर द्वारा की गई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम रसीलपुर के कोविड19 सेंटर में भर्ती दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिसके बाद अब दमोह जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 11 हो चुकी है।

  • दमोह जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11
  • दमोह के 10 तथा 1 मरीज सतना का इलाजरत
  • दमोहः हटा ब्लाॅक से मिले दो कोरोना पाॅजिटिव मरीज

https://youtu.be/sqbvHis9ysE

बताया जा रहा है कि दमोह जिले के हटा अंतर्गत ग्राम रसीलपुर से कोरोना मरीज मिले हैं, जिनके संपर्क में आए लगभग 20 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।

बता दें कि दमोह जिले के 10 कोरोना पाॅजिटिव मरीज है जबकि सतना की एक महिला मरीज दमोह में इलाजरत है।