Nayagaon Bhind

भिंड के नयागांव में लाखों रूपयों की रेत जब्त

भिंड। जिले के नयागांव में रेत माफिया के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। बता दें कि नयागांव थाना प्रभारी सुरेश शर्मा सहित खनिज अधिकारी आरपी भदकारिया द्वारा ककाहरा तथा खोंजरा में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली, एक जेसीबी मशीन सहित लगभग 24 लाख रूपयों की रेत जब्त की है। हालांकि खजिन अधिकारी ने ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहने की बात कही।

  • नयागांव पुलिस तथा खनिज अधिकारी ने दी दबिश
  • लगभग 24 लाख रूपयों की रेत जब्त
  • एक ट्रैक्टर ट्रॉली तथा जेसीबी मशीन भी जब्त

Back To Top