दसई में अचानक बदला मौसम, खुले में रखा गेहूं हुआ गीला

Dasai

धार। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से सोसाइटी के माध्यम से खरीदा गया हजारों क्विंटल गेहूं समय पर परिवहन ना होने के कारण खुले आसमान के नीचे रखा गया था जहां मौसम के अचानक बदलाव के बाद हुई बारिश के कारण अब खुले में रखा अनाज गीला हो चुका है।

  • खुले आसमान के नीचे रखा 14 हजार क्विंटल गेहूं
  • आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा खरीदा गया अनाज
  • कुछ हिस्सा त्रिपाल से ढकने के कारण सुरक्षित

दरअसल मामला धार जिले के दसई का है जहां आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों से 31 मई तक गेहूं की खरीदी की गई। बताया जा रहा है कि सोसायटी में लगभग 14 हजार क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा था जिस दौरान हुई बारिश के कारण अब गेहूं गीला हो चुका है, जबकि कुछ हिस्सा त्रिपाल से ढकने के कारण सुरक्षित रखा होना बताया जा रहा है।