पीथमपुर पुलिस को सफलतला, ग्राम धनड के हत्याकांड का खुलासा

pithampur murder case

पीथमपुर। धार जिले की पीथमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि सेक्टर 1 थाना अंतर्गत ग्राम धनड में करण नामक युवक की हत्या हुई थी जिस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • महिला से अवैध संबंधों को लेकर की गई हत्या
  • एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीथमपुर सीएसपी हरीश मोटवानी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मृतक करण और आरोपी नंदराम आपस में परिचित थे जिनके बीच महिला से अवैध संबंध को लेकर विवाद होने के बाद आरोपी नंदराम ने करण का साइकिल की ताड़ी से गला दबाकर हत्या की थी। हालांकि पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिली की।