दबंग 3 फिल्म की शूटिंग का विरोध, फोटो वायरल होने पर मचा बवाल

Dabang 3 Film Rameshwar

धार। खरगोन जिले के महेश्वर में हो रही दबंग 3 फिल्म की शूटिंग का विरोध शुरू हो गया है। दरअसल शोशियल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों ने फिल्म के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपना शुरू कर दिए है। वायरल हो रहे फोटो में देखा जा सकता है कि शिवलिंग के उपर तखत रखकर लोग चढ़कर फिल्म शूट का काम कर रहे हैं।

इसके विरोध में धार जिले के धामनोद थाने पर शिवसेना के जिला ग्रामीण अध्यक्ष देवराज मल्होत्रा के साथ कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा तथा फिल्म यूनिट पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई।