Mahanim chouraha shamshabad

महानीम चौराहा क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद स्थित महानीम चौराहा क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़कों पर बने गड्ढो में पानी भराने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि बीते लगभग 10 वर्षों से क्षेत्र का हाल बेहाल है, जहां देखें वहीं गंदगी पड़ी हुई है, जबकि सड़क और विद्युत की भी सही व्यवस्था नहीं है।

  • सड़क, स्वच्छता और विद्युत व्यवस्था खराबः रहवासी
  • बीते लगभग 10 वर्षों से क्षेत्र का हाल बेहालः रहवासी

बता दें कि मुख्य रूप से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है जबकि दुकानों पर आ रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Back To Top