MP Youth Congress nitin bhoj

सीएम शिवराज को दी चेतावनी, बोले- बालाघाट में कदम मत रखना

बालाघाट। यूथ कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष नितिन भोज ने सीएम शिवराज सिंह को बालाघाट में कदम नहीं रखने की खुली चेतावनी दी है। बता दें कि बालाघाट में यूथ कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और मंडला में एनएसयूआई कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम शिवराज का पुतला दहन किया।

  • यूथ कांग्रेस ने सीएम शिवराज का पुतला जलाया
  • पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर विरोध
  • यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर भी जताया विरोध

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नितिन भोज ने बताया कि पेट्रोल डीजल के दामों में बृद्धी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के भाजपा शासन काल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की गई, और पुलिस भी शिवराज सिंह के इशारों पर काम कर रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम शिवराज को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि मामा आप बालाघाट में कदम मत रखना।

Back To Top