बालाघाट के लामता में पीएम आवास की राशि में बंदरबांट का आरोप

khaira balaghat

बालाघाट जिले के ग्राम पंचायत लामता के अंतर्गत खैरा ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बैगा समुदाय के लोगों को मकान आवंटित किए गए थे जिनकी राशि में भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है। दरअसल ग्राम खैरा में आदिवासी समुदाय को आवास भवन स्वीकृत किए गए थे जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव द्वारा निर्माण कार्य की राशि को कार्य पूर्ण होने के पहले ही बंदरबांट करने का आरोप लगाया गया है। जबकि इस मामले में ग्राम सचिव आशीष राहंगडाले ने अच्छी गुणवत्ता में मकान बनने का बयान दिया।