CHild Marriage bhind

भिंड के किशनपुरा में रूकवाया बाल विवाह

भिंड। जिले के मेंहगांव अंतर्गत किशनपुरा गांव में बाल विवाह होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मेहगांव महिला बाल विकास की टीम ने विवाह को रूकवाया।

  • दस्तावेज नहीं मिले, परिजनों ने बताई उम्र कम
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दी गई अधिकारी को सूचना

जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवक युवती की शादी कराए जाने की सूचना मिलने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सुपरवाइजर और महिला बाल विकास अधिकारी को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शादी को रूकवाया।

महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि परिजनों पर कोई दस्तावेज नहीं मिलने के आधार पर जानकारी अनुसार ही उम्र कम पाए जाने पर शादी को रूकवाया गया।

Back To Top