बैतूल के मोहदा में वनकर्मियों के खिलाफ आदिवासियों ने किया चक्काजाम

Mohda betul

बैतूल। जिले के मोहदा रेंज अंतर्गत वनकर्मियों द्वारा आदिवासियों के साथ की गई मारपीट तथा अवैध वसूली के विरोध में लोगों द्वारा मोहदा में चक्काजाम कर धरना दिया गया जिस दौरान मौके पर पहुंचे बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उइके ने प्रदर्शनकारियों से बात कर आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

  • कांग्रेस सरकार ने शासन-प्रशासन तंत्र का ढाचा बिगाड़ः सांसद
  • फाॅरेस्ट अधिकारियों की बैठक लेकर करेंगे निराकरणः सांसद

सांसद ने बताया कि 15 महिनों की कांग्रेस सरकार ने शासन प्रशासन तंत्र का ढाचा बिगाड़ दिया जिसके चलते वन विभाग के अधिकारी जनजातीय समाज के लोगों को प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते चक्काजाम किया गया। हालांकि फाॅरेस्ट अधिकारियों की बैठक लेकर समस्या निराकरण का आश्वासन दिया गया।