इंदौर में सलमान-जैकलीन के चक्कर में आया कोरोनाः मंत्री नरोत्तम मिश्रा

salman jacqueline

दतिया। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक कार्यक्रम के दौरान एक्टर सलमान और एक्ट्रेस जैकलीन के कारण मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी फैलने की बात कही। मंत्री मिश्रा बोले कि इंदौर में कमलनाथ सरकार द्वारा आयोजित कराए गए आईफाय अवाॅर्ड के कार्यक्र म में शामिल हुईं जैकलीन और सलमान के चक्कर में इंदौर में कोरोना आया।

  • मंत्री मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा
  • भांडरे में बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
  • कमलनाथ ने योजनाएं बंद कराकर आईफा अवाॅर्ड चालू कियाः मंत्री

दरअसल दतिया जिले के भांडरे में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मध्य प्रदेश मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कमजोरों की मदद के लिए चलाई गई योजनाएं बंद कर आईफा अवाॅर्ड चालू करा दिया गया, जिसमें शामिल हुए सलमान और जैकलीन के चक्कर में मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना फैला।