विदिशा चेंबर ऑफ काॅमर्स ने किया सफाईकर्मियों का सम्मान

Vidisha Chamber of commerce

विदिशा। चेंबर ऑफ काॅमर्स विदिशा की टीम द्वारा कोरोना काल में अपनी सेवाएं देने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। चेंबर ऑफ काॅमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा ने बताया कि कोरोना काल में विषम परिस्थिति के दौरान भी नगर को साफ तथा स्वच्छ रखने में नगर के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपना अमूल्य योगदान दिया गया है जिनके उत्साहवर्धन के लिए नगर के वार्ड 17 में सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया।

  • कोरोना काल में अपना योगदान देने पर किया सम्मान
  • वार्ड 17 में सफाईकर्मियों का सम्मान किया