Minister mahendra singh sisodiya

मंत्री सिसोदिया बोले, दिग्विजय देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने

शमशाबाद। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया अपने अल्प प्रवास पर विदिशा जिले के शमशाबाद अंतर्गत महानीम चैराहे विश्राम गृह पहुंचे जहां बीजेपी नेता कार्यकर्ताओं ने मंत्री की अगुवाई की।

  • शमशाबाद पहुंचे मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया
  • रेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए मंत्री सिसोदिया
  • कांग्रेस पार्टी के पास कोई नेता नहीं बचाः मंत्री

मीडिया से रूबरू हुए मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास कोई नेता नहीं बचा है, और बीजेपी में महाराज और शिवराज एक साथ है। मंत्री बोले कि दिग्विजय सिंह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं और अब कोई दूसरा चेहरा कांग्रेस पार्टी में नही हैं।

मंत्री बोले जो सरकार बनी थी उस सरकार को ही ढंग से नहीं रख पाए, और राजा साहब 70-72 साल के हो चुके हैं। तीन साल और बीजेपी की सरकार रहेगा और 20 वर्ष तक कांग्रेस का सफाया रहेगा। हलांकि कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री बोले कि जो बब्बर शेर है उनके दांत भी निकल चुके हैं और नाखून भी निकल चुके हैं।

Back To Top