Corona Virus COVID-19

हरदा में एक साथ 9 लोग कोरोना पाॅजिटिव

हरदा। जिले में एक साथ 9 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से अब प्रशासन ने और सक्रीयता दिखाई है। हरदा सीएमएचओ डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि 10 जुलाई को देर रात सैंपल तथा 11 जुलाई शनिवार को सुबह 6 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसके तहत 9 सैंपल की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है।

इन 9 संक्रमित मरीजों में रौनक विहार कॉलोनी हरदा निवासी 62 वर्षीय पुरुष, वॉर्ड नम्बर 11 टिमरनी निवासी 69 वर्षीय पुरुष, गड़ीपुरा निवासी 32 वर्षीय पुरुष एवं 30 वर्षीय पुरुष, वॉर्ड क्रमांक 19 हरदा निवासी 59 वर्षीय पुरुष, महेंद्र गांव निवासी 30 वर्षीय पुरूष, कुलहरदा निवासी 32 वर्षीय महिला, अहलवाड़ा निवासी 50 वर्षीय पुरुष तथा आमना विहार कॉलोनी हरदा निवासी 43 वर्षीय पुरुष शामिल है। हालांकि सभी मरीजों का आईसालेट कर काॅन्टेक्ट हिस्ट्री की जानकारी जुटाते हुए निवास क्षेत्र को सील करने की कार्यवाही की गई।

Back To Top