Rajnagar kahjuraho corona

राजगनगर एसडीएम ने ली व्यापारियों की बैठक

खजुराहो। कोरोना महामारी को लेकर छतरपुर जिले के राजनगर एसडीएम द्वारा व्यापारियों की बैठक ली गई। खजुराहो के नगर परिषद सभागार में आयोजित हुई इस बैठक के दौरान राजनगर एसडीएम पीयूष भट्ट द्वारा व्यापारियों सहित मेडिकल स्टोर संचालकों को ग्राहकों को नियम पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया। खास तौर पर सोशल डिस्टेसिंग, सैनिटाइजर तथा मास्क के उपयोग पर जोर दिया गया।

  • रविवार को रहेगा टोटल लाॅकडाउन
  • ग्राहकों से कराएं नियमों का पालनः एसडीएम
  • शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई

जानकारी दी गई कि रविवार को एक दिन का टोटल लाॅकडाउन रहेगा जिस दौरान शासन के निर्देशों का पालन कर सहयोग की अपील की गई। बैठक में नायब तहसीलदार मेघेद्र बंदोपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ विनीत शर्मा, डाॅ एस के गुप्ता, खजुराहो थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Back To Top