सांसद चौहान बोले, टाइगर वही जो जनता के लिए काम करे

nandkumar singh chouhan

बुरहानपुर। जिले के राजस्थानी भवन में भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान तथा पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष तथा मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां बताने संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

  • मोदी-शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
  • बुरहानपुर में बीजेपी की संगोष्ठी आयोजित
  • विभागों के बटवारे के लिए मंथन जारीः सांसद

मीडिया से रूबरू हुए सांसद नंदकुमार चौहान बोले शिवराज और महाराज दोनों मिलजुलकर काम कर रहे हैं
और विभागों के बटवारे के लिए मंथन किया जा रहा है। चौहान बोले कि कमलनाथ सरकार के समय में जो मलाई खा रहे थे उनके दिमाग में मलाई बैठी है। हालांकि जो दबंगता से जनता के लिए काम करे उसे सांसद चौहान ने टाइगर बताया।