विदिशा जिले में 11 और कोरोना पाॅजिटिव केस, कुल संख्या पहुंची 100

Corona Virus COVID-19

विदिशा। जिले में कोरोना का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है जिसके चलते अब प्रशासन द्वारा भी और सक्रीयता दिखाई जा रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार विदिशा जिले से 11 और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। विदिशा सीएमएचओ ने पुष्टि करे हुए बताया कि 11 जुलाई को विदिशा जिले में 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है।

Vidisha corona update

बताया गया कि जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में से 9 सिरोंज के तथा विदिशा शहर के 2 शामिल है, जिन मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेन्टर में भेजा गया है। जानकारी दी गई कि विदिशा जिले में अब तक 100 व्यक्ति कोरोना वायरस कोविड-19 से प्रभावित हुए है। इनमें से 54 व्यक्ति कोविड केयर सेन्टरों से पूर्ण स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं शेष 46 मरीजो का उपचार किया जा रहा है।