सिरोंज पहुंचे BJP सांसद राजबहादुर सिंह

BJP MP Raj Bahadur Singh

सिरोंज। सागर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजबहादुर सिंह अपनी जीत के बाद पहली बार विदिशा जिले के सिरोंज पहुंचे। बता दें कि पहले स्वागत कार्यक्रम का आयोजन कपड़ा बाजार क्षेत्र में किया जाना था लेकिन बारिश होने के कारण जैन धर्मशाला में सभा आयोजित की गई।

मीडिया से रूबरू हुए सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए जनता के बीच पहुचे है। वहीं इस दौरान सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा भी मौजूद रहे।