seoni news

दुष्कर्म मामला, केस दर्ज करने मांगी रिश्वत?

सिवनी। जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी द्वारा बालात्कार मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायतकर्ता से 5 हजार रूपयों की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है।

  • सिवनी जिले के आदेगांव का मामला
  • केस दर्ज करने पुलिसकर्मी ने मांगी रिश्वतः परिजन

  • पीड़िता के पिता ने की सिवनी एएसपी से शिकायत
  • पीड़िता पक्ष की शिकायत मिली, जांच जारीः एएसपी

दरअसल मामला सिवनी जिले के आदेगांव थाना अंतर्गत ग्राम खूबी रैयत का है जहां एक नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना घटित हुई और जब परिजन
एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया जा रहा है, जिसकी शिकायत सिवनी एएसपी से की गई।

वहीं इस मामले में सिवनी एएसपी, कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि परिजनों द्वारा पुलिस पर मामले दर्ज करने में देरी किए जाने की शिकायत मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है।

Back To Top