देपालपुर में कोेरोना जागरूकता अभियान की शुरूआत

Depalpur corona news

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते ग्राफ को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने मोर्चा संभाला है। देपालपुर एसडीएम प्रतुल सिन्हा, तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह, सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस और पटवारी सहित जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के दल बनाकर नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है।

  • सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करेंः एसडीएम
  • नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र में गठित की गई टीम
  • कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करेगी टीम

बता दें कि शुरूआत में 80 लोगों के दल से चर्चा कर रवाना किया गया। बताया गया कि दल द्वारा सभी नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र के वार्डो में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों बरतने जागरूक किया जाएगा।