घेनड़ी में नरेगा मजदूरों ने किया पौधारोपण

Ghenri Village NREGA

घेनड़ी। पाली जिले के घेनड़ी में नरेगा मजदूरों द्वारा पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ टेक्नीक साहयक मोहित त्रिवेदी, ग्राम विकास अधिकारी सर्वेश सिंह, एनम संतोष सांखला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति देवी चैधरी, सहायक कर्मचारी सोहन लाल रावल, मेट तिलोकचंन्द बाणिया तथा नरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।

  • हर व्यक्ति 10 पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प ले
  • पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
  • कोरोना से बचाव के लिए किया गया जागरूक

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बताया गया कि कम से कम 10 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का कार्य किया जाना चाहिए, वहीं दूसरी ओर कोरोना काल में सुरक्षा की दृष्टि से सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की गई।