amarwara crime news

अमरवाड़ा में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात को आंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल मामला अमरवाड़ा अंतर्गत सिंगोडी का है एक 4 वर्ष की मासूम को बहला फुसलाकर ले गए आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या की थी, जिसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर बच्ची के शव को तालाब में फेंके जाने की सनसनी खेज वारदात सामने आई थी जिस मामले में अब पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित साथी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • अमरवाड़ा अंतर्गत सिंगोडी का मामला
  • दुष्कर्म के बाद तालाब में फेंका गया था शव
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक, विवेक अग्रवाल ने बताया कि बीति 17 जुलाई को बच्ची के गुम होने की सूचना मिली थी जिसकी जांच के दौरान पुलिस को बच्ची का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद संदिग्ध 2 आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूला।

Back To Top