Jabalpur DM Bharat Yadav

जबलपुर में भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में तेजी

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जिले के सभी कलेक्टर को भूमाफियाओं के खिलाफ सख्ती अपनाने के निर्देश दिए है जिसके चलते जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए समीक्षा की है।

  • जबलपुर जिला कलेक्टर भरत यादव ने ली बैठक
  • मुख्यमंत्री ने सख्ती अपनाने के निर्देश दिए
  • अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की अब खैर नहीं

जिला कलेक्टर भरत यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारी को सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने बताया कि भूमाफियाओं सहित मिलावट खोर, अवैध कब्जाधारी, चिट फंड, अवैध काॅलोनाइजर सहित अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top