जबलपुर लाॅकडाउन, नियम उल्लंघन करने वालों से पुलिस परेशान

Jabalpur lockdown

जबलपुर। लाॅकडाउन के दौरान अपनी ड्यूटी निभा रहे कुछ पुलिस जवान प्रशासनिक व्यवस्था से परेशान है। जबलपुर के भानतलैया चौक पर पुलिस चेकिंग पाॅइंट है जहां लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है लेकिन कुछ लोग है जो नियमों को ताक पर रखकर बाहर निकल रहे हैं। पुलिस द्वारा लोगो को कोरोना से बचाव के लिए दिन रात ड्यूटी की जा रही है लेकिन कुछ लोगों द्वारा चैकिंग के दौरान रोके जाने पर पुलिस के साथ ही दुव्र्यवहार किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि पुलिस अब अपने हिसाब से व्यवस्थाएं संभालने में जुटी हुई है।