सिवनी जिले में मानव तस्करी मामला, जीजा ने 40 हजार रुपए लिए

mp human trafficking case

सिवनी। जिले के आदिवासी थाना क्षेत्र आदेगांव के ग्राम  अटारी में मानव तस्करी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यकित द्वारा अपनी परिजन युवती को 40 हजार रुपए लेकर युवक से शादी कराए जाने की सूचना मिली है। मामला तब उजागर हुआ जब किसी तरह युवती ने आदेगांव थाना पहुंचकर आप बीति सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • 40 हजार रुपए लेकर युवती की शादी कराई
  • युवती ने आदेगांव थाना पहुंचकर शिकायत की
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

दरअसल ग्राम खमरिया गूजर में रहने वाले हल्केश परते ने अपनी साली फूलवती को शादी का झासा देकर नरसिंहपुर लेजाया गया जहां 40 हजार रूपए लेकर एक युवक से शादी करा दी गई, वहीं युवती ने आदेगांव थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने परिजन हलकेश और राहतगढ़ निवासी दारासिंह सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।