जबलपुर-मंडला मार्ग पर हर दम दुर्घटना का खतरा

Jabalpur Mandla highway

जबलपुर। जबलपुर से मंडला जाने वाले मार्ग पर वाहन चालक इन दिनों डर के साए में वाहन चलाने को मजबूर है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहाड़ को काटकर यह मार्ग बनाया गया है जहां बारिश होने के कारण अब पहाड़ से बड़े बड़ पत्थर नीचे गिर रहे है जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालक डर के साये में वाहन चलाने को मजबूर है और हर दम दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

  • पहाड़ों के बीच से बनाया गया है मार्ग
  • बारिश के समय पहाड़ से गिर रहे बड़े-बड़े पत्थर
  • हर दम बना रहता है दुर्घटना का खतराः रहवासी

बता दें कि इस मार्ग पर निर्माणकार्य जारी है और रास्ता बनाने के लिए पहाड़ों को तोड़ा गया है। वहीं स्थानीय रहवासी ने बताया कि मंडला से जबलपुर को यह मार्ग जाता है जहां पहाड़ों से पत्थर गिरने सहित बड़ी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।