भाई ने प्रेमी को मौत के घाट उतारा, प्रेमिका ने भी कर ली आत्महत्या

jabalpur murder case

जबलपुर। प्रेम विवाह से नाराज युवती के भाई ने प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि तिलवारा घाट थाना क्षेत्र का यह मामला है जहां पहले एक युवक की हत्या की गई और फिर कुल्हाड़ी से सर और हाथ काट दिए गए।

https://youtu.be/XzQ13G6XXjI

  • हत्या की खबर सूनते ही प्रेमिका ने लगाई फांसी
  • प्रेमिका के भाई ने की प्रेमी की हत्या
  • तिलवारा घाट थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया

जानकारी मिली है कि कुछ माह पहले आरोपी की बहन के साथ युवक ने लव मैरिज की थी जिनकी तलाश के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया था जिसके बाद जहां एक ओर प्रेमी की हत्या कर दी गई तो वहीं इसकी सूचना लगते ही पे्रमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दो मौत के बाद माहौल गमगीन है।