गढ़ा पुलिस ने 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया

garha police jabalpur

जबलपुर। पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी स्फलता हाथ लगी है। बता दें कि क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नारायण नगर के एक मकान में दबिश देकर मौके से जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 2 लाख 57 हजार रूपए नगद बरामद किए हैं।

  • जुआरियों से नगदी 2.57 लाख रूपए जब्त
  • जबलपुर की गढ़ा पुलिस को मिली सफलता

बताया जा रहा है कि संतोष नामक व्यक्ति के मकान में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई जहां मौके पर 9 लोगों को जुआ खेलते पाया गया जबकि जुआरियों के कब्जे से 2 लाख 57 हजार रूपए नगद, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते भी जब्त किए गए।