जबलपुर में ढोंगी बाबा गिरफ्तार, रेप का आरोप

जबलपुर। धर्म की आड़ में महिला से रेप करने वाला तांत्रिक बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हर समस्या का सामधान करने का दावा करने वाले बाबा के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार किया है।

  • संजीवनी नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • धर्म की आड़ में रेप करने वाला बाबा गिरफ्तार
  • गिरफ्तारी के बाद कार्यवाही जारीः सीएसपी

दरअसल जबलपुर की संजीवनी नगर थाना पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विजयनगर निवासी एक महिला द्वारा बाबा की शिकायत की गई थी जिसके बाद थाना पुलिस ने संजय नामक व्यक्ति को धर्म की आड़ में दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

You May Also Like

More From Author