मारवाड़ जीआरपी थाने के क्वाटर्स में भराया पानी

Marwar Junction GRP

पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन में हुई भारी बारिश के बाद जीआरपी थाना परिसर सहित क्वाटर्स में पानी भरा जाने से पुलिसकर्मियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश काल के दौरान बनाए गए यह क्वाटर्स की आज तक मरम्मत नहीं हुई है और क्षेत्र में बारिश के बाद जलभरवा और छत से टपक रहे पानी के कारण पुलिसकर्मी परेशान हो रहे हैं।

  • थाने के पीछे बने हैं 4 क्वाटर
  • ब्रिटिश काल में बने थे यह क्वाटर्सः पुलिसकर्मी
  • बारिश का पानी भराने से पुलिसकर्मी परेशान

थाना हेडकाॅन्स्टेबल ने बताया कि थाना के पीछे 4 क्वाटर है जो कि अंग्रेजों के जमाने के है, लेकिन हाल की स्थिति में रहने लायक नहीं है। वहीं बारिश होने के बाद जलभरवा होने के कारण परेशानी हो रही है।