बुरहानपुर के मनकामनेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

burhanpur shivratri

बुरहानपुर। देशभर में श्रद्धा और भक्ति का त्योहार महाशिवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। महाशिवरात्रि के दिन महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, इसी कड़ी में बुरहानपुर के शाही किला रोड स्थित श्री मनकामनेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ पहुंची। वहीं इस दौरान कोरोना को लेकर भी लोग सर्तक दिखे जबकि दूसरी ओर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद नजर आई।

  • श्री मनकामनेश्वर शिव मंदिर में शिवरात्रि की धूम
  • सुबह से ही जलाभिषेक करने पहुंचे शिवभक्त