कुरवाई विधायक ने बांटे मास्क तथा हैंड सैनिटाइजर

Kurwai MLA Hari singh

कुरवाई। विदिशा जिले के कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे द्वारा विधयाक निधी से सार्वजनिक स्थलों एवं शासकीय कार्यालयों के लिए 15 हजार मास्क तथा हैंड सैनिटाइजर मशीन उपलब्ध कराए गए हैं। बता दें कि हैंड सैनिटाइजर मशीन और मास्क के वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक सहित जनपद अध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी तथा बीएमओ एके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

  • राज्य शासन ने दी 55 लाख रूपयों की राशि
  • 25 लाख रूपयों के मास्क और सैनिटाइजर बांटे
  • कुरवाई विधायक तक जनपद अध्यक्ष रहे मौजूद