नेपानगर के स्कूल में फहराया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज

Wrong flag hosted

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपागगर में एक स्कूल पर उल्टा ध्वज फहराए जाने की तस्वीर सामने आई है। बता दें कि नेपानगर सिटीजन हाई सेकेंडरी स्कूल की यह तस्वीरें है जहां अंज्ञानता के चलते उल्टा ध्वज फहरा दिया गया। जब इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को लगी तो आनन फानन में राष्ट्रीय ध्वज को नीचे उतरवा दिया गया।

  • नेपानगर सिटीजन हाई सेकेंडरी स्कूल की तस्वीर
  • राहगीर ने वीडिया बनाकर शेयर की
  • स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही

वहीं एक राहगीर द्वारा स्कूल द्वारा फहराए गए उल्टे ध्वज की तस्वीर बनाकर वायरल कर दी जिसके बाद अब स्कूल प्रबंधन की यह लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है।