Chopna Village murder case tul

बेटे के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या

बैतूल। जिले में पत्नी द्वारा बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि घोड़ाडोंगरी अंतर्गत चोपना में महादेव नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी जिस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है, वहीं वारदात का खुलासा सारणी एसडीओपी अभय राम चैधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।

  • घोड़ाडोंगरी अंतर्गत चोपना में हुई थी हत्या
  • पति करता था मारपीट, पत्नी ने की हत्या

  • महिला सहित नाबालिग बेटा गिरफ्तार
  • सारणी एसडीओपी अभयराम चैधरी ने की प्रेसवार्ता

दरअसल मृतक की पत्नि को संदिग्ध मानते हुए जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने हत्या करने की बात को कबूला। बताया गया कि पति द्वारा आए दिन परिवार जनों के साथ मारपीट की जाती थी जिससे परेशान होकर पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी महिला सहित नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है।

Back To Top