AIIMS में भर्ती कराए गए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah AIIMS Hospital

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को एम्स हाॅस्पिटल (AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि सीने में इंफेक्शन के चलते अमित शाह को भर्ती कराया गया है। सांस से संबंधित परेशानी होने के चलते बीति रात शहा को एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती देश के गृहमंत्री अमित शाह की पिछली 14 अगस्त को कोरोना निगेटिव पाए जाने के बदा डिस्चार्ज किया गया था।

बताया जा रहा है कि मीडिया प्राॅटोकाॅल डिविजन ने बताया कि बीते लगभग 4 दिनों से शरीर में दर्द होने की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं सांस लेने में तकलीफ आने की भी जानकारी दी गई है। जबकि कोरोना जांच के बाद अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि स्थिति स्थिर है और दैनिक कार्य हाॅस्पिटल से ही कर रहे हैं।