naugaon chhatarpur

युवती के घर में घुसकार मारपीट, FIR दर्ज नही होने पर पीड़िता ने की शिकायत

छतरपुर। जिले की नौगांव पुलिस पर एक युवति के पिता को हथकड़ी पहनाकर थाने में बैठाए रखने का गंभीर मामला सामने आया है। नौगांव की एक युवति ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के खिलाफ घुसकर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं जब युवति इस मामले की शिकायत करने थाना पहुंची तो उलटा युवति के पिता को ही थाने में हथकड़ी लगाकर बिठा लिया गया।

  • पीड़िता के पिता को ही थाने में बैठाने का आरोप
  • युवक के परिजनों ने घर में घुसकर पीटाः युवती

  • युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर किया था विरोधः युवती
  • दोनों पक्षों में आपसी राजीनामा हो चुका थाः पुलिस
  • थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए कहाः एसडीओपी

युवति के मुताबिक पड़ोसी में रहने वाले युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर जब पिता ने विरोध किया तो युवक के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। युवति ने आरोप लगाया गया नौगांव पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं करते हुए पिता को ही थाने में बैठा लिया गया, जिसके चलते अब नौगांव एसडीओपी से शिकायत की गई है।

हालांकि एसडीओपी कमल कुमार जैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए कहा गया जबकि युवति के पिता को थाने में बैठाने के मामले में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही गई।

Back To Top